बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- बाराबंकी। मसौली पुलिस ने गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने करीब सवा दो किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है। मसौली थाना में तैनात उपनिरीक्षक अभय गुप्ता गुरुवार की रात अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाराबंकीझ्रबहराइच हाइवे पर मसौली चौराहे के पास तीन व्यक्ति कार खड़ी कर गांजा की खरीदझ्रफरोख्त कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए संदिग्धों ने अपना नाम व पता जीतू कश्यप पुत्र गनेश कश्यप निवासी मोहल्ला जीत नगर, कोतवाली नगर और लवकुश ...