दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार
बांदा, मई 21 -- बांदा। जीआरपी पुलिस बांदा ने रायपुर से सूटकेस में गांजा लाकर बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया। आरोपी रायपुर से गांजा खरीद कर ट्रेनों से यात्रा कर लाते हैं, फिर उन्हें फुटकर में बांदा व कानपुर में बेचते हैं। 3.75 लाख का गांजा बरामद किया है। जीआरपी थाना प्रभारी शेरे आलम खान ने बताया सिपाही प्रारूप कुमार, अंकित कुमार व आरपीएफ एएसआई विनय कुमार, सिपाही तेज सिंह के साथ 20 मई को गांजा तस्कर प्रियम कुमार निवासी 119/414 दर्शन पुरवा थाना फजलगंज कानपुर नगर और विनय मिश्रा निवासी भेलसा थाना साढ़ कानपुर नगर को बांदा रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पीछे मंडल सहायक अभियन्ता कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- रायपुर से गांजा लाकर बेचने वाले कानपुर के दो तस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.