शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- निगोही। हमजापुर चौराहे पर सिलेंडर फटने से लगी आग के मामले में गुरुवार को दो घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया। अन्य झुलसे लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बुधवार शाम मोमोज के ठेले में आग लगने से आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए थे। घटना के बाद चार घायलों को निगोही के सरकारी अस्पताल लाया गया, जबकि कुछ लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। घायलों में धरायूं गांव के सक्षम और पंकज पाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ भेजा गया है। वहीं आदित्य (17), कुलदीप सिंह (29) और विशाल का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुवायां निवासी मोनू गुप्ता का बरेली में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...