गाजीपुर, फरवरी 11 -- गाजीपुर (जमानियां)। अमन फिटनेस क्लब के दो बॉडी बिल्डरों ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। एनएच-24 सड़क पटरी स्थित नंदकिशोर सेठ के कटरा में संचालित अमन फिटनेस जिम के मोहम्मद साहिल ने 55 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सौरभ ने 70 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिम में खुशी का माहौल है। कोच अमन खान गांधी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी जीत से परिजन और क्षेत्रवासी गौरवान्वित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.