शाहजहांपुर, मई 24 -- जलालाबाद। प्रयास क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे जलालाबाद क्षेत्र के दो होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर बरेली मंडल अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव कलक्टरगंज निवासी अमर सिंह के पुत्र नीतेश कुशवाहा और देवेश कुशवाहा का चयन हाल ही में बरेली में आयोजित अंडर-19 प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। दोनों खिलाड़ियों ने लगातार बेहतर खेल दिखाते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। कोच रजत शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता संभव है। यह भी पढ़ें- जाफर और तन्मय सिंह का अंडर-19 जोनल टीम में चयन उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। चयन के बाद खिलाड़ियो...