लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- खाद की दुकानों की जांच के लिए गठित टीमों ने शुक्रवार को जिले भर में अभियान चलाया। टीमों ने अभियान के दौरान 41 दुकानों की जांच की। इस दौरान आठ सैम्पल भरे गए। वहीं अनियमितता मिलने पर नौ दुकानदारों को नोटिस जारी की गई जबकि दो के लाइसेंस निलंबित किए गए। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शासन व डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने शुक्रवार को जिले भर में खाद की दुकानों की जांच की। किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद मिले, कालाबाजारी, जमाखोरी व ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उर्वरक निर्माताओं, थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के साथ ही समितियों पर छापामारी की गई। यह भी पढ़ें- Firozabad News: पांच खाद विक्रेताओं को नोटिस, दो के लाइसेंस निलंबित नामित जिला स्तरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्...