सोनभद्र, अप्रैल 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को जनपद में उर्वरक दुकानों की औचक जांच अभियान चलाया गया। विकास खंड रॉबर्ट्सगंज एवं घोरावल क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी कमलेश कुमार सिंह तथा अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कई खाद दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चूर्क स्थित मिट्ठू खाद भंडार तथा शाहगंज स्थित किसान इंटरप्राइजेज के संचालकों की तरफ से टीम को देखकर दुकान छोड़कर भाग जाने की कार्रवाई सामने आई। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए दोनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। वहीं शाहगंज स्थित न्यू किसान खाद भंडार एवं परमेश्वर खाद भंडार पर जांच के दौरान उर्वरक वितरण रजिस्टर अपूर्ण पाए गए। इस पर विभागीय अधिकारियों ने दोनों दुकानदारों को कारण बताओ...