मिर्जापुर, सितम्बर 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यिमक विद्यालयीय 70 वीं अंडर-19 बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल की बालिकाओं ने लखनऊ मंडल की बालिकाओं को1-0 से के अंतर से हरा कर थर्ड प्लेस पर कब्जा जमाया।राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बालिया के वीर लोरिक स्टेडियम में 29 जुलाई से तीन सितंबर तक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। टीम के कोच एवं मैनेजर राजपति सिंह ने बताया कि विंध्याचल मंडल की ओर से खेलते हुए अर्चना प्रजापति, महिमा साहू, अस्था चौहान, मानसी चौहान, सुहानी साहू, विंध्य प्रजापति, सरोजा, श्रेया शुक्ला, पायल विश्वकर्मा, स्नेहा सरोज, रितिका और अनुष्का यादव की जांबाज टीम ने लखनऊ मंडल की बालिकाओं को खूब छकाया। पूरे खेल के दौरान विंध्याचल की टीम की ओर से ही एकमात्र गोल निर्णायक साबित हुआ। मंडल की बालिका टीम के थ...