अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शादी समारोह में हुआ दर्दनाक हादसा सिर्फ एक परिवार की दुनिया उजाड़कर नहीं गया, बल्कि पूरे सिस्टम की लापरवाही को भी बेनकाब कर गया। मथुरा रोड स्थित फ्लोरा गार्डन गेस्ट हाउस में शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब डीजे की लाइट का भारी फ्रेम अचानक गिर पड़ा और तीन साल के मासूम देव की जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि यह साफ तौर पर लापरवाही का नतीजा है। डीजे लाइटिंग का पूरा ट्रस महज दो पिलरों पर खड़ा था, जो ठीक तरह से न तो बांधे गए थे और न ही सुरक्षित तरीके से फिक्स किए गए थे। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में डीजे लाइट फ्रेम गिरने से इकलौते बेटे की मौत तेज हवा का एक झोंका आया और पूरा ढांचा ढह गया। सवाल यह है कि क्या किसी समारोह में इस तरह की अस्थायी और असुरक्षित व्यवस्था की अनुमति दी जानी च...