जमुई, मई 6 -- जमुई, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई से झारखंड को जोड़ने वाले सबसे कम दूरी के रास्ते पर वाहनों का प्रवेश बंद हो गया है। दरअसल खैरा प्रखंड के नरियाना और मांगोबंदर क्यूल और बरनार नदी पर बनाए गए उच्चस्तरीय पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पिछले 3 वर्षों से इन दोनों पुलों पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। दुर्घटना की आशंकाओं को देखते हुए पुलों की दोनों ओर कंक्त्रीट की दीवार खड़ी की गई थी। छोटे वाहनों का प्रवेश होता था। इस रास्ते से होकर जमुई से देवघर की दूरी 20 किलोमीटर तक कम पड़ती थी। यही कारण है कि लोग इसी रास्ते से आना जाना पसंद करते थे। पिछले दिनों भागलपुर के विक्त्रमशिला सेतु के अचानक गिर जाने से संबंधित विभाग की चिंता बढ़ गई। एनएच के सहायक अभियंता राम प्रवेश चौधरी बुधवार को खुद पहुंचकर पुल के दोनों और जेसीबी से गड्ढा करा दि...