रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दो क्लीनिक और एक पैथोलाजी लैब को सील कर दिया। इन पर बिना पंजीकरण के मरीजों को देखने और चिकित्सा व्यवसाय का काम किया जा रहा था। टीम द्वारा क्लीनिक और लैब सील किए जाने के बाद इन पर रिपोर्ट की तैयारी चल रही है। मिलक क्षेत्र के गांव जसमोली में इंजेक्शन से एक महिला की मौत हो गई थी। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। क्लीनिक का डाक्टर मौके से फरार बताया जा रहा है। इसके अलावा टीम ने मिलक में ही एक झोलाछाप का क्लीनिक सील किया है। यह क्लीनिक बिना पंजीकरण और वैध चिकित्सक के संचालित हो रहा था। शहजादनगर क्षेत्र में गांव बबूरा में बिना पंजीकरण चल रही पैथोलाजी लैब को भी सील कर दिया है। सीएमओ डा. दीपा सिंह का कहना है कि संबंधित पर कार्रवा...