औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- नवीनगर थाना में प्राथमिकी हुई दर्ज औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवीनगर थाना क्षेत्र के गोगो गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह के साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में नवीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में अभिषेक कुमार सिंह ने बताया है कि उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति करीब 58700 रुपए का लेनदेन कर लिया गया। इसके बाद एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से भी करीब 13980 रुपए की धोखाधड़ी की गई। दोनों क्रेडिट कार्ड से कुल करीब 72680 रुपए का अनधिकृत लेनदेन किया गया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...