आदित्यपुर, जून 28 -- चांडिल, संवाददाता। बंगाल एवं स्थानीय पालना की क्यूआरटी की दो टीम भी ईचागढ़ के कालीचामदा गांव में पिछले करीब 10 दिनों से डेरा जमाए एक हाथी को भगाने में नाकाम रही है। पश्चिम बंगाल स्थित झालदा के हेसला तथा चौका के पालना की दो क्यूआरटी टीम के 20 सदस्यों के प्रयास के बाद भी हाथी गांव से बाहर जाने का नाम नहीं ले रहे है। रातभर उत्पात मचाने के बाद गजराज कालीचामदा के पास चांडिल डैम में घुस जा रहा है, जहां से गजराज को बाहर निकलना क्यूआरटी टीम के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। अंधेरा होते ही हाथी गांव में दस्तक दे दे रहे है। यह भी पढ़ें- जयनगर के केटीपीएस प्लांट में घुसे तीन हाथी, मचा हड़कंप, ड्रोन से निगरानी इससे ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। भय के कारण कई ग्रामीण पास के स्कूल के छत में आश्रय ले रहे हैं। वहीं, हाथी के खौफ के क...