घाटशिला, अक्टूबर 1 -- घाटशिला, संवाददाता। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मंडल की बैठक बुधवार को सर्वोदय बाल निकेतन उच्च विद्यालय, धुर्वा में हुई। इसमें 02 अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव व धरना-प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया। मोर्चा के अनुसार, इसके विरोध में गांधी जयंती के दिन राज्यभर के करीब 10 हजार शिक्षक-कर्मचारी उपवास रखेंगे। मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों व विभिन्न सामाजिक संगठनों को धरना-प्रदर्शन की अनुमति दी जा रही है, लेकिन शिक्षक संगठनों को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिल रही है। नेताओं ने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना संगठनों का संवैधानिक अधिकार है। मोर्चा ने कहा कि 05 सित...