लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- एक दिन पहले पढ़ुआ थाना क्षेत्र में हादसे के शिकार होकर जिला अस्पताल भेजे गए 14 छात्र-छात्राओं में से दो को छोड़कर बाकी की हालत सामान्य है। इन घायल छात्र-छात्राओं को अस्पताल से घर भेज दिया गया है। पर अभी उनका इलाज चलता रहेगा। एक छात्रा और वैन ड्राइवर का इलाज लखनऊ में चल रहा है। सोमवार सुबह पढ़ुआ थाना क्षेत्र में रमियाबेहड़ कस्बे के बाहर बोर्ड परीक्षा देने के लिए शारदानगर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से छात्र-छात्राएं किराए पर वैन लेकर जा रहे थे। वैन में ड्राइवर के अलावा 17 छात्र-छात्राएं सवार थे। सभी परीक्षार्थियों को रमियाबेहड़ के गायत्री प्रसाद इंटर कॉलेज केंद्र पर पहुंचना था कि अचानक बेकाबू ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे में शारदानगर थाना क्षेत्र के बेलपुरवा गांव निवासी 17 वर्षीय चंचल की मौके पर मौत हो गई। हादस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.