साहिबगंज, जून 2 -- तीनपहाड़। बाल व किशोर अधिनियम के मामले में दो को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पाण्डेय ने बताया बोरियो व बरहेट के दो व्यक्ति के खिलाफ 6 फरवरी 2025 को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में एक आरोपी को 6 फरवरी 2025 को ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...