देवरिया, दिसम्बर 15 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। लार थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति 11 दिसम्बर की रात पड़ोसी के यहां बरहिया कार्यक्रम में गया था। उसी दौरान उसकी नाबालिग बेटी को अकेला देख गांव का एक व्यक्ति घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। छेड़खानी का विरोध करने पर इसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जब उक्त व्यक्ति उलाहना देने युवक के घर पहुंचा तो आयुष दुबे व अरबिन्द दुबे ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...