रुडकी, जनवरी 30 -- भगवानपुर। घाड़ क्षेत्र के गांव बहाबलपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। इसमें एक महिला समेत एक युवक पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने सुनील कुमार की तहरीर के आधार पर लता देवी और विशु के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.