लखीसराय, अप्रैल 17 -- सूर्यगढ़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप को लेकर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नाबालिग अपने साथ तीस हजार नकद एवं पैंतालीस हजार के करीब जेवर भी लेकर गई है। पुलिस ने बताया कि परिजन के द्वारा आवेदन दिया गया है। नाबालिग की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...