अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजे की खेप बरामद की है। अयोध्या कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रानोपाली चौकी प्रभारी राहुल बाजपेई ने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से कुंवर बहादुर निवासी नेवाजपुर कोतवाली रुदौली को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक पॉलीथिन में 1245 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में कुंवर बहादुर ने बताया कि इस गांजे को नगर कोतवाली क्षेत्र के जनौरा निवासी रजत यादव ने उसको बिक्री करने के लिए दिया था। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा पकड़े गए आरोपी का चालान किया गया है।----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...