दो के खाते से पार किए 5.86 लाख रुपये
लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ। साइबर जालसाजों ने व्यवसायी समेत दो के खातों से 5.86 लाख रुपये उड़ा लिए। सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर-7 स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना निवासी मनीष तिवारी का खाता एक बैंक में है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को साइबर जालसाज ने नेट बैंकिंग के माध्यम से उनके खाते से कई बार में 4,89,344 रुपये पार कर दिए। वहीं, बीबीडी के ओमेगा ग्रीन विंडसर अपार्टमेंट निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल की देर रात साइबर जालसाज ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उनके खाते से 96,958 रुपये गायब कर दिए। यह भी पढ़ें- बैंक खाते से उड़ाए 46 हजार रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.