लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर के तीन मूल्यांकन केन्द्रों पर 19 मार्च से शुरू हुआ। मंडलीय कंट्रोल रूम से लगातार मानीटरिंग की गई। दो मूल्यांकन केन्द्रों पर मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। वहीं एक मूल्यांकन केन्द्र पर महज 9427 कापियों का मूल्यांकन शेष बचा है। मंडलीय कंट्रोल रूम के नोडल व मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ.दिनेश कुमार ने बताया कि लखीमपुर के दो मूल्यांकन केन्द्रों जीजीआईसी व गांधी विद्यालय इण्टर कॉलेज लखीमपुर पर मूल्यांकन शतप्रतिशत पूरा हो गया है। वहीं जीआईसी में मूल्यांकन चल रहा है। जिले में 3,39,756 कापियों का मूल्यांकन किया गया है जबकि अवशेष कुल उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या 9,427 है। मूल्यांकन केन्द्रों का लगातार निरीक्षण डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र भी करते रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.