देवघर, जनवरी 4 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। मधुपुर में रविवार को रहमानी 30 की प्रवेश परीक्षा दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा किड्स गार्डन स्कूल और इस्लामिया मदरसा हाजी गली के परीक्षा केंद्रों हुई। सुबह से ही काफी संख्या में परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। मौके पर किड्स गार्डन स्कूल के निदेशक सह प्रधानाचार्य गुफरान अली जाफरी ने बताया कि रहमानी 30 एक राष्ट्रीय स्तर का मेरिट आधारित मेंटरशिप और रेजिडेंशियल प्रोग्राम है। जिसका उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली छात्रों को आईआईटी-जी,नीट, सीए समेत अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना है। कहा कि यह कार्यक्रम केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि छात...