फतेहपुर, जनवरी 28 -- फतेहपुर। मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए दो परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। केंद्रों की सूची जारी होने के बाद परीक्षा को लेकर विभाग की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में मदरसा बोर्ड की सीनियर और सीनियर सेकेंड्री की परीक्षा में 555 परीक्षाथी प्रतिभाग करेंगे। इस बार जिले में परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक परीक्षा केन्द्र सनगांव तो दूसरा हथगाम में केन्द्र दिया गया है। परीक्षा नौ फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेंगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने की...