बेगुसराय, मार्च 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय इंटर विद्यालय बेगूसराय में नए सत्र में कक्षा 6 से 9 तक में नामांकन के लिए राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिले के 2 केंद्रों पर किया गया। परीक्षा अयोध्या इंटर विद्यालय ज्ञान भारती तथा श्री सीताराम राय इंटर विद्यालय रजौड़ा में आयोजित की गयी। परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 92 प्रतिशत रही। केंद्र पर जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारियों तथा पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अनुमंडल कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा कुल 100 अंकों की ली गई। परीक्षाफल का प्रकाशन 13 मार्च को विभागीय वेबसाइट पर किया जाएगा। उसके बाद नामांकन की प्रक्रिया होगी। नया सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ होगा। परीक्षा के दौरान केंद्र पर जिला कल्याण अधिकारी राम शंकर कुमार, अनुमंडल कल्याण अधिकार...