बरेली, जून 8 -- डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग के लिए हर रविवार स्वास्थ्य मेला आयोजित करना चुनौती बन गया है। चिकित्सकों की कमी की वजह से एक ही डॉक्टर को दो-दो केंद्रों की जिम्मेदारी दे दी गई है। ऐसे में कई स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज पहुंचे तो डॉक्टर नहीं मिले। बुखार के मरीजों की जांच नहीं हो सकी। स्टाफ ने डॉक्टर नहीं होने और खुद ही मरीजों को दवा देने की बात कही। बिहार मान नगला आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात चिकित्सक को पीर बहोड़ा स्वास्थ्य केंद्र की भी जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को बिहार मान नगला आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुखार के मरीज दवा लेने पहुंचे तो पता चला कि डॉक्टर की ड्यूटी इस समय पीर बहोड़ा में है। यह भी पढ़ें- दो केंद्रों पर एक डॉक्टर की ड्यूटी, स्टाफ दे रहे मरीजों को दवा वहां डॉक्टर नहीं थे। यही हाल शहर के कई स्वास्...