रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां जिले में पूरी कर ली गई हैं। इस बार जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियों की जांच की जाएगी। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च यानी आज से शुरू होगा। जिले में मूल्यांकन के लिए राजकीय रजा इंटर कॉलेज और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज को मूल्यांकन का केंद्र बनाया है। इन केंद्रों पर निर्धारित शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी परीक्षा कंट्रोल रूम से की जाएगी और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी। सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही दुरुस्त कर उनकी रिपोर्ट बोर्ड कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.