सहरसा, अप्रैल 20 -- महिषी एक संवाददाता । महिषी थाना पुलिस ने झाड़ा गांव के दो कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेश एवं महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के निर्देश पर थाना में कार्यरत एसआई ऋषिकेश उपाध्याय झाड़ा गांव कुर्की करने पहुंचे, जहां कुर्की वारंटी झाड़ा निवासी गंगा मुखिया एवं छोटेलाल मुखिया ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार कुर्की वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...