दो की जगह तीन पालियों में करें फॉगिंग : नगर आयुक्त
रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम के आयुक्त सुशांत गौरव ने बुधवार को स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें शहर में मच्छर नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि बढ़ते मच्छरों के प्रकोप, डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए रांची नगर निगम की ओर से वृहद स्तर पर मच्छर नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। सभी वार्डों में नियमित रूप से नालियों और खुले पानी के स्रोतों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। दो शिफ्ट में सभी स्लम, झाड़ियों, गंदगी वाले क्षेत्रों में फॉगिंग किए जा रहे। मच्छर प्रजनन स्थल की पहचान और सफाई भी की जा रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि फॉगिंग का कार्य दो पालियों की जगह अब तीन पालियों में लगातार संचालन करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.