उरई, मार्च 3 -- आटा। क्षेत्र के परासन ग्राम पंचायत के मजरा भडरा डेरा गांव में मंगलवार शाम शॉर्ट सर्किट ने दो किसानों का सब कुछ जलाकर राख कर दिया। घटना उस समय हुई जब दोनों किसान अपने-अपने खेतों में फसल की कटाई-मड़ाई में व्यस्त थे और परिवार के अन्य सदस्य भी खेतों में मौजूद थे। गांव के लोगों ने अचानक उठती आग की लपटें देखीं तो हड़कंप मच गया और तत्काल गृहस्वामियों को सूचना दी गई। आग सबसे पहले किसान जगदीश के कच्चे मकान में लगी, जहां घरेलू बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी भड़कने की बात सामने आई है। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और सोने-चांदी के जेवरात सहित एक माह पूर्व बेची गई बकरियों के रखे 90 हजार रुपये जलकर राख हो गए। मजदूरी से कमाए करीब 10 हजार रुपये, लगभग एक लाख की नकदी, दो क्विंटल गेहूं-चना दाल और गृहस्थी ...