गौरीगंज, फरवरी 26 -- अमेठी। पीएम आवास योजना शहरी के अंतर्गत बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। वर्ष 2018 में चयनित 117 लोगों ने आवास का पैसा पाने के बाद भी आवास का निर्माण नहीं कराया। दो बार नोटिस के बाद भी जवाब नहीं मिला। अब प्रशासन ने इनसे रिकवरी की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के अंतर्गत 40 लोग ऐसे रहे जिन्हें पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये दिये गये थे। इस प्रकार 40 लोगों ने 20 लाख पाने के बाद भी काम नहीं शुरू किया। अमेठी में दस, गौरीगंज में 16, जायस में 11, मुसाफिरखाना में तीन लोगों ने पहली किश्त मिलने के बाद आवास नहीं बनाया। वहीं 77 लोगों को दूसरी किश्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये प्रति लाभार्थी के हिसाब से एक करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपये जारी किये गये। इन्होंने भी आवास नहीं बनाया। अमेठी में आठ, गौरीगंज में 30, जायस में 39, मुसाफिरखाना मे...