दो किशोर लापता, पिता ने दी तहरीर
उन्नाव, जून 24 -- गंजमुरादाबाद। घर से निकले दो किशोर रहस्यमय ढंग से कही लापता हो गए। तमाम खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर पिता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुरवा गांव के रहने वाले कमलेश कुमार पुत्र रूपलाल ने पुलिस में तहरीर देकर कहा है कि 22 जून शाम उसका 12 वर्षीय बेटा आदर्श कुमार गांव के ही 12 वर्षीय प्रिंस के साथ कही चला गया है। तब से वह बेटे को तमाम नाते रिश्तेदारी व संभावित ठिकानों पर खोजबीन कर रहे है, मगर उनका कही सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज करने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- पिता के फोन लेने पर घर छोड़कर चली गयी किशोरी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.