रिषिकेष, फरवरी 16 -- बालश्रम की रोकथाम को गठित जिला टास्क फोर्स ने खाने की ठेली और मोटर रिपेयरिंग शॉप से दो किशारों को बालश्रम से मुक्त कराया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें बाल कल्याण समित देहरादून भेज दिया गया है। श्रम विभाग ने मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही है। सोमवार को फोर्स में शामिल सदस्य चेकिंग के लिए निकले थे। उन्हें ऋषिकेश में दून मार्ग स्थित इंद्रमणि बड़ोनी चौक के पास एक खाने की ठेली पर 14 साल का नाबालिग भोजन परोसते हुए मिला। किशोर को संरक्षण में लेने के बाद टीम श्यामपुर पहुंची। यहां एक मोटर रिपेयरिंग शॉप में भी उन्हें इसी उम्र का नाबालिग काम करते मिला। दोनों नाबालिगों को बाल कल्याण समिति भेजा गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मामले में ठेली और रिपेयरिंग शॉप संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पु...