रुडकी, मार्च 15 -- लंढौरा क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम जौरासी निवासी मोहम्मद यूनुस ने बताया कि 10 मार्च की शाम रोजा इफ्तारी के बाद उनका भाई तस्वर, पुत्र उजैर (13 वर्ष) और भतीजा कैफ (19 वर्ष) बाजार में सामान खरीदने गए थे। रेलवे स्टेशन रोड पर खान भट्टे के पास जब वे सामान देख रहे थे, तभी उनका एक दोस्त अर्शियान भी वहां पहुंच गया। आरोप लगाया गया है कि तभी सामने से सफेद रंग की कार उनके पास आई। कार ने खड़ी बाइक और तीनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.