देवघर, अगस्त 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन पहाड़ के समीप करीब ग्यारह दिनों पूर्व पानी भरे गड्ढे से दो किशोरों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े चार नाबालिगों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है। पुलिस सभी से अलग-अलग पूछताछ कर घटना के दिन की गतिविधियों और मृतकों से उनके संपर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का प्रयास है कि घटनाक्रम की कड़ी को जोड़कर मौत की वास्तविक वजह तक पहुंचा जा सके। गौरतलब है कि 28 जुलाई की शाम कुंडा थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय कृष्णमुरारी और 16 वर्षीय अरविंद कुमार दास घर से निकले थे। देर शाम तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। आसपास के इलाकों में तलाश के बावजूद जब दोनों का पता नहीं चला तो परिजनो...