गाज़ियाबाद, नवम्बर 29 -- ट्रांस हिंडन। ट्रांस हिंडन जोन में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 26 नवंबर की शाम लगभग चार बजे घर से कंप्यूटर क्लास जाने के लिए निकली थी। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी। इसके अलावा टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 25 नवंबर की शाम लगभग साढ़े बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। दोनों मामलों में किशोरी के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...