प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। किशोरी को अगवा करने के मामले में सांगीपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि 28 फरवरी को दोपहर में उसकी 15 वर्षीया बेटी किसी काम से घर से बाहर गई थी। देरशाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसी प्रकार सांगीपुर थाना क्षेत्र के ही एक दूसरे पीड़ित ने भी 28 फरवरी को अपनी 14 वर्षीय बेटी के भैरवन मेले से गायब हो जाने की शिकायत की थी। पीड़ित के मुताबिक अंतू थाना क्षेत्र का आरोपी अमन सरोज बेटी को बहका फुसलाकर भगा ले गया है। एसओ गौरव त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...