बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर व बलथर थाना क्षेत्र से अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरियों का अपहरण कर लिया गया है। बेतिया नगर के एक मोहल्ले से शादी के नियत से 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण 19 जनवरी को किया गया है। परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद एक फरवरी को एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही लड़की को खोज लिया जाएगा। अपह्रत किशोरी की मां ने एफआईआर में बताया है कि उसके पति ने उन्हें काफी दिन पहले छोड़ दिया था। वह पांच बच्चों के साथ रहती हैRs. 19 जनवरी की सुबह पुत्री घर पर नहीं मिली। पे फोन अकाउंट को चेक की तो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उस पर पैसा भेजा गया था। मोबाइल का कॉल डिटेल देखने पर पता चला कि एक नंबर से कई बार फोन आया है। कुछ दिन...