बांदा, मई 29 -- बांदा। अलग अलग क्षेत्रो पर दो किशोरियो समेत तीन लोग घर से भाग गई। परिजनो ने आरोपियो के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के एक कालोनी निवासी महिला ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि उसकी 17वर्षीय पुत्री को पड़ोस के दो युवक मोहित, शीलू बहला फुसला कर भगा ले गए है। इसी तरह कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि 13 मई को दोपहर पड़ोसी गांव का रहने वाला युवक बचानी उर्फ नरेश उसकी 16वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया है। इसी तहर बिसंडा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि चार लोग उसकी 26वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गए है। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...