दो किशोरियों को ले जाने के मामले में मुकदमा
फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के व्यक्ति ने एक युवक पर दो बेटियों को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। 4 अप्रैल को एक 16 वर्षीय किशोरी अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ स्टेशन रोड स्थित प्रिंस क्लीनिक पर दवा लेने के लिए गई थी। जब किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ काफी देर घर नहीं आई तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। पीड़ित पिता ने दोनों को सभी संभावित स्थान पर तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। दोनों बेटियों को रिषभ पुत्र पवन निवासी रामनगर लेबर कालोनी के पास बहला फुसलाकर ले गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.