बहराइच, फरवरी 14 -- बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी अन्य छात्रा के साथ स्कूल जाने को निकली थी। वह न स्कूल पहुंची न ही घर वापस आई। काफी तलाश के बाद पीड़ित पिता ने स्कूल संचालक को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है। दरगाह थाने के एक गांव निवासनी 14 वर्षीय किशोरी 11 फरवरी को सुबह स्कूल जाने के लिए एक अन्य 12 वर्षीय छात्रा के साथ घर से निकली। स्कूल की छुट्टी होने के काफी देर बाद भी वह घर नही पहुंची। परिजनों ने तलाश की। तो पता चला कि वह स्कूल ही नही गई थी। सभी संभावित जगहों पर तलाश में कुछ सुराग नही लगा। पीड़ित पिता ने स्कूल संचालक पर किशोरियों के अपहरण करने के मामले में नामजद केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.