अंबेडकर नगर, अप्रैल 18 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेड़कर नगर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोरियों के गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उनकी लगभग 16 वर्षीय पुत्री बीते 13 अप्रैल को दिन में घर से बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उनकी पुत्री को कहीं ले जाया गया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।वहीं दूसरे मामले में मालीपुर थाना क्षेत्र के एक ग...