भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियां गायब हो गई हैं। स्वजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया गया है। तहरीर में कहा कि 15 साल की बेटी एवं चाचा की 14 साल की बेटी दो फरवरी को दिन में 11 बजे लापता हो गईं। दोनों की तलाश आसपास गांवों एवं रिश्तेदारों के यहां किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आशंका जाहिर किया कि किसी के साथ दोनों कहीं गई हों अथवा अन्य कारण भी हो सकता है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों की तलाश को तेज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.