लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।दिन में फेरी और कबाड़ी वाला बनकर बंद घरों की रेकी और रात में चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गोमतीनगर और सैरपुर पुलिस ने पकड़ा है। चोरों के पास से दो किलो 100 ग्राम चांदी और 36 ग्राम सोने के जेवर व नकदी भी बरामद की गई है। पकड़े गए चोरों में एक नाबालिग है जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। बाकी पांच को जेल भेज दिया गया है।पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए चोरों में एक 16 वर्षीय नाबालिग है। दूसरा इंदिरानगर के इस्माइलगंज का रहने वाला संतोष है। सीसी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से दोनों को विनीतखंड सब्जीमंडी के पास से पकड़ा गया है। दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर गोमतीनगर और विभूतिखंड में बंद घरों को चिंह्नित कर चोरी करते थे। दोनों की निशानदेही पर दो किलो चांदी और 31 ग्राम सोने क...