दो किलो से ज्यादा अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 2.187 किलोग्राम अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से अफीम की सप्लाई देने जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल फोन और नकदी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुख्यमंत्री के 'नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान' के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। शनिवार देर रात रामनगर शिव मंदिर एवं फ्लाईओवर के निकट चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों वापस मुड़ने लगे, लेकिन बारिश के कारण सड़क पर फिसलकर गिर गए। इसके बाद उन्होंने अपने बैग फेंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों ने अपने नाम झनकार सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.