सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- सोनबरसा। सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसएसबी की 20वीं वाहिनी ने पिलर के पास से दो किलो गांजा संग एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही बाइक भी जब्त किया। एसएसबी ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि 27 सितंबर की सुबह दुलारपुर व मुराहघाट बीओपी की पेट्रोलिंग टीम सीमा क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुराडीह गांव के पिलर के पास मेजरगंज क्षेत्र के कुआरी मदन गांव निवासी नवलेश कुमार आता दिखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...