फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- फरीदाबाद। दिल्ली के जैतपुर से सटे फरीदाबाद के बसंतपुर से गुजर रही यमुना किनारे दो किलोमीटर के दायरे में भूमाफिया ने करीब दस अवैध कॉलोनियां बसा दी। सस्ती जमीन के लालच में लोग यहां उनके झांसे में आते चले गए। अब जिला प्रशासन ने इसे डूब क्षेत्र घोषित कर दिया है और यहां अवैध निर्माण पर रोक लगा दी है। इससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिंदगी भर की कमाई से बनाया मकान जानकारी के अनुसार यमुना के तलहटी करीब दस हजार मकान बने हैं। इनमें से कई मकान दो से तीन मंजिला बने हैं। होटल, अस्पताल, स्कूल, धार्मिक स्थल आदि बसंतपुर कॉलोनी में बने हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने मकान बनाने के लिए अपनी पूरी जमां पूंजी लगा दी। लेकिन अब जिला प्रशासन की तरफ से इसे अवैध घोषित करने से उनकी चिंता चढ़ रही है। ल...