प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- पृथ्वीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बकुलाही नदी में औवार गांव के पास बने डैम में नहाते समय रील बनाने के दौरान डूबे युवक का शव प्रयागराज से एसडीआरएफ आने के बाद दूसरे दिन रविवार को दो किलोमीटर दूर बहता हुआ बरामद किया गया। शव बाहर निकाला गया तो पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शाम को उसका चिलबिला में सई नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी समोसा दुकानदार शीतला प्रसाद वैश्य का 24 वर्षीय इकलौता बेटा अनिकेत शनिवार शाम चार अन्य दोस्तों के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के औवार गांव में बकुलाही नदी के पास बने डैम में नहाते समय डूब गया था। सभी साथी रील बना रहे थे। अनिकेत के डूबने के बाद स्थानीय गोताखोर देर रात तक तलाश के बाद नाकाम रहे। रात करीब नौ बजे एसडीआरएफ की टीम पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.