रांची, फरवरी 15 -- रांची, संवाददाता। भाजपा ने रांची नगर निगम चुनाव में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। पार्टी के अनुसार वार्ड 43 की भाग संख्या 43/4 में रहने वाले सेक्टर-2, जगन्नाथपुर और धुर्वा के मतदाताओं को मतदान के लिए अशोक नगर स्थित सामुदायिक भवन जाना होगा, जबकि मतदान केंद्र की दूरी दो किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन इलाकों से अशोक नगर की दूरी दो किलोमीटर से ज्यादा बताई गई है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि संबंधित भाग में 1205 मतदाता हैं, जिन्हें अब तक यह जानकारी नहीं है कि वे किस बूथ पर मतदान करेंगे। पार्टी का यह भी आरोप है कि निकाय चुनाव के लिए कोई ऐसी वेबसाइट या लिंक जारी नहीं है, जिससे मतदाता मतदान केंद्र खोज सकें। विधानसभा और लोकसभा चुनाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.