चंदौली, मई 31 -- चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने नवीन मण्डी के सामने फ्लाई ओवर के पास बीते शनिवार की रात चेकिंग के दौरान घेरेबंदी के दो कार की डिग्गी से कुल 48 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इसे वाराणसी से बिहार के जाया जा रहा था। पुलिस ने तीन तस्करों की भी गिरफ्तार किया। कार की डिग्गी में गांजे की बंडल बनाकर तस्करी की जा रही थी। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 23.50 लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर शनिवार की रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नवीन मण्डी के सामने फ्लाई ओवर के पास से सघन चेकिंग के दौरान दो कारें आती दिखाई दीं। जिन्हें रोककर हाईवे के किनारे खड़ा कराया गया। वाहनों की तलाशी ली गई,उसमें कुल 47 बंडल में 48 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कुल अनुमानित कीमत 23.50 लाख रुपए है। तीन अभियुक्...